दादरी के लाखो लोग हो जायेंगे मालामाल

 

दादरी के लाखो लोग हो जायेंगे मालामाल|

दादरी आर्थिक रूप से सबसे ज्यादा राजस्व देने वाली तहसील है और उसी के साथ साथ यह पूरे जनपद की सबसे बड़ी नगर पालिका परिषद् है। लेकिन दादरी विकास की दृष्टि से अपने आस पास के क्षेत्र से आज भी पीछे है। जहाँ एक तरफ बड़े बड़े इंडस्ट्रियल एरिया वही दूसरी तरफ बड़े बड़े रिहायशी इलाके , लेकिन दादरी में लोगो को कनेक्टिविटी के लिए आज भी कोई सुचारु साधन नहीं है। लेकिन अब इस और ध्यान दिया जा रहा है। यदि इस मांग पर अमल किया जाता है तो यह इस इलाके के लिए बहुत बड़ी सौगात होगी। इस महत्वकांक्षी परियोजना की मांग दादरी के वरिष्ठ समाजसेवी व् आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर आनंद आर्य ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री के सामने राखी।

अगर सबंधित विभाग इस योजना पर अमल लाता है तो घाटे में चल रही नॉएडा मेट्रो को बहुत अधिक फायदा हो सकता है , क्युकी जनसख्या की दृष्टि के दादरी में बहुत अधिक कामगार लोगो रहते है , जिससे नॉएडा मेट्रो को काफी फायदे की उम्मीद हो सकती है , अगर हम अन्य चीजों को भी देखे तो , दादरी पूरे जनपद का सबसे बड़ा भारतीय रेलवे का स्टेशन है , जो प्रतिदिन हज़ारो सवारियों की आवाजाही होती है। भविष्य में यहां कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी प्रस्तावित है।

अगर हम दादरी की वर्तमान मेट्रो से दूरी देखें तो मात्र छह किलोमीटर है। मेट्रो के लिंक होने से इस दूरी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। इससे लोगो के यात्रा और जाम में लगने वाला धन व् समय दोनों की बचत हो सकती है। मेट्रो यात्रा को सुगम और सुरक्षित बना सकती है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *